फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहरे में 163 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। ब्लड डोनर्स संस्था ने रेडक्रॉस सोसायटी के सौजन्य से शनिवार को बड़सर तहसील परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर रिकॉर्ड 163 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ डॉ. नरेश कुमार, डॉक्टर अमित और डॉ. कुषा चौधरी, रेडक्रॉस सोसायटी की इंदु शर्मा और बीना देवी, कमलेश कुमार, बड़सर पंचायत के उपप्रधान राकेश शर्मा, नायब तहसीलदार बड़सर गिरिराज, शिक्षा विभाग से राकेश कुमार, पुलिस विभाग के राकेश कुमार, पंकज शर्मा, सुमित कुमार, सीमा देवी, संध्या देवी अंजली देवी, प्रमिला देवी, संस्था के सदस्य अजय कुमार, पंकज धीर, संजय कटोच, विनोद कुमार, विशाल कुमार, सौरभ कुमार का योगदान अति सराहनीय रहा।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी हमीरपुर ने भी इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी भूमिका अदा की। इस मौके पर रक्तदान शिविर में भाग लेने आए लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए विधायक इंद्रदत्त लखनपाल विशेष तौर पर पहुंचे। बड़सर पंचायत के उपप्रधान राकेश शर्मा ने रेडक्रॉस सोसायटी और हमीरपुर ब्लड डोनर्स संस्था के सदस्यों का उपमंडल मुख्यालय में शिविर आयोजित करने के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर तहसीलदार बीना ठाकुर ने शिविर में शिरकत कर कार्यक्रम के आयोजन का पूरा जायजा लिया। संस्था के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, रक्तदान संस्था से जुड़े सदस्यों और रक्तदान करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें