फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्सी गांव में सपेरे ने पकड़ा सांप का जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के बस्सी गांव में एक घर से मंगलवार को सपेरे ने सांप के जोड़े को पकड़ा है। पिछले छह माह से सांप का जोड़ा पवन कुमार के घर के समीप एक डंगे में रह रहा था। इस जोड़े को कई बार आंगन और खेतों में ग्रामीणों ने देखा। काले रंग के नाग और नागिन करीब पांच फीट लंबे थे। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। लोगों को खेतों में संभल कर कार्य करना पड़ता था।
विज्ञापन

सभी ग्रामीण सांप के जोड़े को मारने से डर रहे थे। ग्रामीणों की सहमति से मंगलवार को जाहू से सपेरे को बुलाया गया। सपेरे को सांप के जोड़े को पकड़ने के लिए एक घंटा मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए डंगे की खुदाई भी करनी पड़ी। सांप के जोड़े को पकड़ने के बाद इन्हें देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने सांप के जोड़े को पकड़ने के बाद राहत की सांस ली है। पवन ने कहा कि पिछले छह माह से सांप का जोड़ा उनके घर के पास डंगे में रह रहा था। कई बार सांप के जोड़े को खेतों में देखा गया। इससे ग्रामीण काफी सहमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें