कांगू (हमीरपुर)। एनएम पब्लिक स्कूल पनसाईं के दसवीं कक्षा के छात्र ध्रुव शर्मा तथा निकिता शर्मा ने जीके ओलंपियाड में प्रदेशभर में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्र धु्रव शर्मा ने स्वर्ण पदक तथा निकिता शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया है। वहीं साइना पोसवाल, दिव्यांश लखनपाल ने भी जीके ओलंपियाड में पदक प्राप्त किया है। मोहित शर्मा ने रजत पदक तथा अक्षरा शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड में यामिनी शर्मा, कोमल अग्निहोत्री तथा ईशिता शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। सत्यम ठाकुर तथा जीनत ने रजत पदक प्राप्त किया है। गणित ओलंपियाड में शिवम ठाकुर तथा नितिन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य टीडी अग्निहोत्री ने समस्त स्टाफ, अभिभावकों और बच्चों को बधाई दी है।