फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दले की भावना से नहीं होगा कुछ : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में सरकारी कार्यालयों का भगवाकरण किया जा रहा है। भाजपा पार्टी जिस तरह की रिवायत डाल रही है, उसे कांग्रेस पार्टी उसी तरह से चलाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि हमीरपुर जिला के सरकारी कार्यालयों विशेष रूप से लोक निर्माण विभाग कार्यालय में ठेकेदारों को काम मिलना तो दूर टेंडर फार्म तक नहीं दिए जा रहे हैं। सरकारी कार्यालय में बैठे कर्मचारी-अधिकारी सरकार के पिट्ठू बन कर काम कर रहे हैं और उन्हीं ठेकेदारों को टेंडर फॉर्म दिए जा रहे हैं जो भाजपा के नेताओं से सांठगांठ बनाकर कार्यालय में पहुंच रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के हारे हुए भाजपा नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि बदले की भावना जो उन्होंने चला रखी है उससे क्षेत्र में कुछ नहीं होने वाला है। लोग समय आने पर हर बात का जवाब देंगे। जिस तरह से सरकारी कार्यालयों में ठेकेदारों को यह कहा जा रहा है कि अगर आपने काम लेना है तो पहले किसी भाजपा नेता से फोन करवाना होगा या पार्टी का पटका पहनना होगा, बेहद अशोभनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें