हमीरपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को सर्वहित सुधार सभा हमीरपुर ने श्रद्धांजलि दी। हिमालयन महिला एवं जन कल्याण संस्था की दिशा कार्यकर्ताओं और महिला मंडल की 50 महिलाओं ने जिले के समाजसेवी राष्ट्रीय अवार्डी गुरदीप दुबे की अगुवाई में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। सैनिकों के बलिदान के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर समाजसेवी कमलेश चंद कानूनगो, किशोर चंद शर्मा, जोगिंद्र ठाकुर, महिला मंडल प्रधान अनु शर्मा, रीता शर्मा, निशा ठाकुर, अंजु शर्मा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। वहीं कृष्णानगर हमीरपुर के प्रबुद्ध लोगों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। वहीं उन्होंने इस कायराना हरकत के लिए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर ध्यान सिंह ढटवालिया, अशोक शर्मा, अजय पटियाल, उधो राम चंदेल, प्रकाश चंद, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, नानक चंद, गोल्डी, अजीत सिंह, राकेश शर्मा, पवन, सुरेश हांडा आदि मौजूद रहे।