फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम पावर ग्रिड ने नवाजे स्कूल के होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। परमार्थ सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककड़ीयार में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के जनरल मैनेजर अनिल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों तथा अध्यापकों के लिए शिक्षा के ज्ञान का महत्व समझाते हुए कहा कि शिक्षा को प्राप्त करना और शिक्षा से समाज की सेवा करना दोनों ही देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को शिक्षा का ज्ञान बहुत जिम्मेवारी से लेकर देश को आगे बढ़ाने में मदद करना चाहिए।
विज्ञापन

अध्यापक हमेशा से आदर के योग्य रहे हैं और आगे भी समाज में विशेष आदर का स्थान प्राप्त करते रहेंगे। स्कूल की प्रिंसिपल अनीता डोगरा ने सालाना रिपोर्ट पढ़कर स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। जिसमें मुख्य रूप से 100 फीसदी परीक्षा परिणाम तथा परमार्थ के विद्यार्थियों की ओर से एनआईटी, पॉलिटेक्निक कॉलेज, लॉ डिपार्टमेंट, सैनिक स्कूल, नवोदय स्कूल तथा सेना आदि में दाखिला मिलना मुख्य रहा। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। जिसमें थर्ड क्लास की बच्चियों ने सेव गर्ल चाइल्ड पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ दसवीं क्लास के बच्चों ने गणेश पूजा पर नृत्य प्रस्तुत किया और हिमाचली, हरियाणवी, राजस्थानी नृत्य और पंजाबी गिद्दा पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। बाद में मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने सालाना उत्सव में बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चेयर पर्सन अंजू शर्मा ने मुख्य अतिथि और अध्यापक वर्ग समेत सभी आए हुए अभिभावकों का धन्यवाद किया। पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दसवीं कक्षा की छात्रा पायल, जिलास्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा के अनिल प्राची शर्मा, 12वीं से एंजल, 11 वीं कक्षा से गजल, 10वीं कक्षा से इशिता, मॉडल मेकिंग में अंश शगुन, अक्षिता, संचित, शौर्य टाटा, हिंदी लेखन प्रतियोगिता में यशस्विनी, सेजल तथा शीतल आदि विद्यार्थियों को शैक्षणिक कौशल के लिए इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें