फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

451 छात्रों ने प्राप्त की डिग्रियां, 17 को गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। कॅरिअर प्वाइंट विश्वविद्यालय में शनिवार को चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विवि के कुलाधिपति प्रो. पीएल गौतम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीक्षांत समारोह को छात्रों के लिए गौरवशाली दिन बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जीवनभर प्रेरणा मिलती रहेगी। पीएल गौतम ने कहा कि युवा राष्ट्र के उत्थान में ज्ञान का उपयोग करें। देश को फिर से विश्व गुरू बनाने में युवाओं की अहम जिम्मेवारी है। कुलपति डा. केएस वर्मा ने विवि की वार्षिक रिपोर्ट को पढ़ा। इस दीक्षांत समारोह में 451 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन

इसमें यूजी के 115 विद्यार्थी, पीजी के 322 विद्यार्थी, एमफिल के 2 विद्यार्थी तथा पीजी डिप्लोमा के 12 विद्यार्थियों ने डिग्रियां प्राप्त की। 262 लड़कियों और 189 लड़कों ने यह डिग्रियां प्राप्त कीं। इसके अतिरिक्त 17 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया गया। जिसमें 14 लड़कियां व 3 लड़के शामिल रहे। बीटेक सिविल से शिखर मेहता, बीटेक कंप्यूटर साइंस से कुमारी शैली शर्मा, बीटेक मेकेनिकल से सचिन डोगरा, बीएससी केमिस्ट्री से संजना चौहान, बीएससी बॉटनी से शिवानी, बीएससी भौतिकी से दीक्षा शर्मा, बीबीए से शबनम, बीसीए से पूजा देवी, एमसीए से हिना, एमबीए से सुशील चौहान, पीजीडीसीए से कल्पना ठाकुर, एमटेक सिविल से शालिनी भारद्वाज, एमएससी बॉटनी से सान्या राणा, एमएससी केमिस्ट्री से अर्पिता ठाकुर, एमएससी भौतिकी से मीनाक्षी कुमारी, एमएससी ज्योलॉजी से शिवानी शर्मा को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें