फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम अकादमी स्कूल में छात्रों ने भांगड़े पर मचाई धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में बैंड-5, 6 का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदम सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय अकादमिक प्रधानाचार्य डा. हिमांशु शर्मा ने स्वागत भाषण पढ़ा। मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यातिथि, विद्यालय के निदेशक पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्य नैना लखनपाल, विनीता गुप्ता, मुख्य संपादक ओमेगा प्रकाशन टीआर शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। छात्राओं आंचल, प्रियांशी, स्मृति और पलक ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने बैंड-5, 6 के 200 छात्रों को अलग-अलग क्रियाकलापों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। समारोह में शिवांगी, जागृति, ध्वनि, अदिति, गरिमा और मुस्कान ने सरस्वती बंदना और दसवीं की छात्राओं कनिका, कृतिका, अंकिता, काजल, शालू, दीपशिखा, रिषिता और सुधिति ने नीले नैनों वाले... गाने पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

गुजराती नृत्य में ज्योति, प्रकृति, प्रेरणा, सरगम, सिमरन, सृष्टि, प्रियंका, मुस्कान, सानिया, स्नेहिल, शगुन, कर्षिता, करिश्मा और इशिका ने भाग लिया। देशभक्ति गाने पर छात्रों सत्यम, अभिनव, प्रथम, आदित्य, दीपक और तुषार ने प्रस्तुति दी। पायल की झनकार..गाने पर शिवांग, कशिश, तनिष्क, आंचल, प्रिया, दीक्षा, नंदिनी, हर्षिता, ऐना, आरुषि और मानसी ने नृत्य किया। वेस्टर्न भंगडे में विशाल, सुनंदन, करण, संजय, आर्यन, ध्रुव पटियाल, अर्जुन, जतिन, अलौकिक, हरिओम और अर्जुन वर्मा ने भाग लिया। भंगडे़ में उदय, लवीन, पीयूष, विकास, प्रांजल, जागृति, ध्वनि, शिवांगी, मुस्कान, गरिमा, आशीष और आंचल ने धमाल मचाया। शगुन, तान्या, शांतनु, प्रियांशी, राहुल, नेहा, रिया, अर्चित, मनन, कृतिका, वंशिका, सिमरन, रिया, अनामिका, सिमरन, यशस्वी, जाह्नवी, शिवम, इशिता, अंजलि और आंचल ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें