फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहजोल के सैनिक की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत ताल के गांव राहजोल के 24 वर्षीय भारतीय सेना के सैनिक की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई। यह सड़क हादसा 31 अक्तूबर को हुआ था। इसके बाद से सैनिक घायल अवस्था में दिल्ली के ही एक अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार तड़के ही घायल ने दम तोड़ दिया। जिसके पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह उसके पैतृक गांव लाया गया। वहीं, दिल्ली में ही सेना की टुकड़ी ने सैनिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बुधवार दोपहर को सैनिक के पैतृक गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैनिक की मौत से क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन

31 अक्तूबर को अजय कुमार (24) पुत्र सुरेंद्र कुमार आर्मी कैंप दिल्ली से बाइक पर अपने एक अन्य साथी के साथ हाईवे की ओर जा रहा था। इस दौरान एक अन्य वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण दोनों बाइक सवार घायल हो गए। बाइक अमित का दोस्त चला रहा था। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां मंगलवार तड़के अमित ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे साथी की टांग में फ्रेक्चर आया है। सेना की ओर से आए जवानों ने सैनिक की पार्थिव देह को पैतृक गांव पहुंचाया। सैनिक के पिता भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। जबकि माता गृहिणी है। छोटा भाई भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा हैं। अमित अविवाहित था और वर्ष 2013 में आर्मी मेडिकल कोर में भर्ती हुआ था। अमित की मौत से क्षेत्र में माहौल गमगीन है। एसडीएम शिल्पी बेक्टा का कहना है कि सैनिक की दुर्घटना के कारण मृत्यु होने की सूचना मिली। बुधवार दोपहर को उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें