फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीर उत्सव को लेकर हो कोई शिकायत तो डीसी से करें संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हमीरपुर डा. रिचा वर्मा ने कहा कि हमीर उत्सव को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। यह उत्सव हमीरपुर जिले के सभी निवासियों के साथ जुड़ा हुआ है। जिला प्रशासन आम जनमानस के सहयोग से इस उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए प्रयासरत है। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हमीर उत्सव के आयोजन के लिए पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर आम जनमानस को कोई परेशानी न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि स्वेच्छा से जिला का कोई भी नागरिक उत्सव के आयोजन में प्रशासन को अपना आर्थिक सहयोग कर सकता है तथा किसी भी स्तर पर उत्सव के आयोजन के लिए सहयोग राशि की पर्ची काटने पर नाम पता एवं शुल्क आवश्यक तौर पर लिखा जाए। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि हमीर उत्सव सभी का उत्सव है तथा किसी भी स्तर पर कोई शिकायत हो तो उपायुक्त कार्यालय में संपर्क करें। इस बाबत जिला मुख्यालय पर सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गई है तथा उत्सव के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। हमीर उत्सव का आयोजन 31 अक्तूबर से लेकर 2 नवंबर तक किया जाएगा। उन्होंने जिला के सभी निवासियों से हमीर उत्सव के सफल आयोजन के लिए रचनात्मक सहयोग का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें