फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल का विज्ञान अध्यापक संघ ने किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने न्यू पेंशन स्कीम एसोसिएशन की ओर से रविवार को सांसद अनुराग ठाकुर के कार्यालय के बाहर आयोजित भूख हड़ताल का समर्थन किया। संघ के ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिला इकाइयों के सदस्य काफी संख्या में उपस्थित रहे। संघ के जिला प्रधान मुकेश शर्मा ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन प्रणाली को ही लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि संघ के कर्मचारियों ने इस हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया। संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मनोज पाल परिहार ने कहा कि पेंशन हर कर्मचारी का अधिकार है। इस मौके पर अवनीश कुमार, विनोद, संजीव राठौर, अशोक, दीपक, रविंद्र, रजनीश, दिपेश शर्मा, प्रवीण कुमार, नरेश कुमार, करुण राणा, दिनेश ठाकुर, राजीव, संजीव, चंद्रमोहन आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें