हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते कलंझड़ी गांव में हमीरपुर अवाहदेवी एनएच पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क किनारे पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप में घायल हो गया है। घायल को स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। कलंझड़ी में टेंट हाउस में काम करने वाला एक युवक शुक्रवार दोपहर को खाना खाने के लिए दुकान से 50 मीटर दूरी पर स्थित ढाबे में जा रहा था। इसी दौरान हमीरपुर-अवाहदेवी एनएच पर एक तेज रफ्तार बाइक आया और सड़क किनारे जा रहे युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक भी गिर गए। इस कारण उन्हें मामूली चोटें आई है। वहीं गंभीर घायल युवक को सिर और पेट में चोटें आई हैं। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी है।