फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार द्वारा बढ़ाए किराए को पूरा किया जाएगा वूसल : बस संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर। निजी बस ऑपरेटर कल्याण सभा हमीरपुर की बैठक रविवार को सभा के प्रधान नरेश दर्जी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो किराया प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाया गया है, उसे पूरा वसूल किया जाएगा। जो निजी बस ऑपरेटर किराया कम लेगा, उसे 500 रुपये जुर्माना डाला जाएगा। नरेश दर्जी ने कहा कि न्यूनतम किराया 6 रुपये और बाकी किराया 1 रुपये 75 पैसे प्रति किमी. के हिसाब से लिया जाएगा। हर बस में सवारियों को टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनियन के पदाधिकारी टिकट चेक करेंगे।

विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी ऑपरेटर बसों को समय पर चलाएंगे और 2 मिनट में गाड़ियां बस स्टैंड से निकालने को कहा गया। नरेश ने कहा कि अणु, दोसड़का या पक्का भरो जाने के लिए बसें 10 मिनट से ऊपर समय नहीं लगाएंगी। एचआरटीसी की जो बसें बस स्टैंड में खड़ी रहती हैं, इसके लिए एसपी से मिलेंगे। नरेश ने कहा कि हमीरपुर से ऊना और शिमला के लिए एचआरटीसी और निजी बसों को समयसारिणी दी जाए और ग्रीन टैक्स बंद किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्पेशल परमिट के लिए फोटोस्टेट कागज बंद करने के लिए आरटीओ से मुलाकात की जाएगी। बैठक में विजय कुमार, बलवीर परमार, भीम सिंह रांगड़ा, वीरेंद्र चंदेल, विजय ठाकुर, राज कुमार, रवि धीमान, सुरेश ठाकुर सहित जिला के सभी निजी बस ऑपरेटर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें