फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका खोलने का फिर प्रयास, ग्रामीण भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। तहसील टौणी देवी में ग्रामीणों के जोरदार विरोध और प्रशासन की मनाही के बावजूद बुधवार को शराब का ठेका खोलने का प्रयास किया गया। ठेकेदार की इस जबरदस्ती के कारण इलाके के ग्रामीण भड़क गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चेताया कि अगर ठेकेदार ने मनमानी की तो इसके जिला प्रशासन को भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ग्रामीणों ने दो टूक कहा है कि अगर इलाके में कोई अनहोनी होती है तो जिला प्रशासन इसके लिए जिम्मेवार होगा। टौणी देवी में वर्षों पहले बाजार में शराब का ठेका था तथा लगभग दो वर्ष पहले नए नियमों के तहत एनएच की परिधि में आने पर ठेके को हटा दिया गया। बाजार में ठेके का ग्रामीणों ने कभी विरोध नहीं किया। लेकिन, इस साल मनमर्जी से मक्की के खेतों में शराब के ठेके को टीमनुमा शेड खड़ा कर खोल दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टौणी देवी से बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर के नेतृत्व में छत्रैल और चाहड़ गांव की महिलाओं ने मोर्चा खोला तथा आंदोलन पर उतारू हो गई। जिसके बाद यहां पर ठेके को बंद करना पड़ा। ग्रामीणों ने इस क्षेत्र में पहले ही ठेके का विरोध जताया था तथा उसे उपयुक्त स्थल नहीं माना था। लेकिन, इसके बाद फिर खंड विकास अधिकारी टौणी देवी के आवास के बाहर खोलने का प्रयास शुरू कर दिया गया। इसका फिर टपरे पंचायत के ग्रामीणों के साथ विरोध किया गया। तीन गांवों के लोगों को बार-बार परेशान करने का प्रयास किया गया। नए स्थल का बीडीओ कार्यालय और तहसील कार्यालय के कर्मियों ने भी विरोध किया तथा पंचायत समिति ने बाकायदा प्रस्ताव पास कर प्रशासन को भेजा। लोगों ने यह भी आग्रह किया कि ऐसे स्थल पर ठेका हो जहां, विरोध न हो। फिर बीडीओ आवास के पास बुधवार को ठेकेदार ने टीननुमा शेड खेतों से उठाकर यहां पर स्थापित कर दिया। इससे कुछ दिन पहले यहां पर लोहे की तार से बाड़बंदी की गई। पंचायत समिति सदस्य प्रेम लता, टपरे की वार्ड सदस्य संतोष कुमारी, छत्रैल की वार्ड सदस्य ललिता देवी और सलोचना देवी सहित अन्य ने चेतावनी दी है कि ठेकेदार नेे यहां पर ठेके को खोलने के लिए मनमानी की तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं एसडीएम हमीरपुर शिल्पी बेक्टा का कहना है कि टौणी देवी में अब ठेका नहीं खुलेगा। इसके लिए वह पहले ही मौके का मुआयना कर आबकारी और कराधान विभाग को निर्देश जारी कर चुकी हैं। इस तरह की शिकायत के बाद उचित कार्रवाई प्रशासन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें