फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांगों को लेकर गांधी चौक पर गरजे मिड डे मील वर्कर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय मिड-डे-मील संघ संबंधित सीटू के आह्वान पर जिलेभर के वर्कर्स ने सोमवार को गांधी चौक हमीरपुर पर प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद कर्मचारी प्रदर्शन में डटे रहे। कर्मचारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सीटू राष्ट्रीय सचिव डा. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारों ने मिड डे मील कर्मचारियों की अनदेखी की है। स्कूलों में सालों से भोजन परोसने वाले वर्कर्स शोषण का शिकार हो रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को न तो न्यूनतम वेतन मिलता है और न ही किसी प्रकार की छुट्टियों का प्रावधान है।
विज्ञापन

मिड-डे-मील वर्करों को जो मेहनताना मिलता है वह सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन से भी कम है। इससे सर्वोच्च न्यायालय के एक समान काम के एक समान वेतन फैसले का भी उल्लंघन हो रहा है। इस धरने के माध्यम से मिड-डे-मील वर्कर्स ने मांग की है कि सभी वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। इसके साथ ही न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाए। मांगें पूरी न होने पर वर्करों ने सरकार को स्कूलों में हड़ताल करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर सीटू जिला अध्यक्ष प्रताप राणा, संयुक्त सचिव सुरेश राठौर, रंजन शर्मा सहित दर्जनों मिड-डे-मील वर्कर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें