फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को बिजली शिकायत कक्ष में धक्का-मुक्की

विज्ञापन
hhh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के बिजली शिकायत कक्ष में दो कर्मचारियों के साथ वीरवार आधी रात को कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया। इस घटना पर बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन नादौन भड़क गई है। मंडल के समस्त कर्मचारियों ने नादौन के कर्मचारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बाजार में रैली निकाली और एसडीएम नादौन को ज्ञापन सौंप अतिशीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने पुलिस थाना में भी शिकायत पत्र दिया है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड उपमंडल नादौन के बिजली कर्मचारी हेमराज और जूनियर टीमेट ने आरोप लगाया कि उनके साथ स्थानीय लोगों ने बिजली शिकायत कक्ष नादौन में वीरवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे धक्का मुक्की की। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारी रात ग्यारह बजे तक नादौन कस्बे में बिजली की शिकायत को ठीक करने के काम में लगे रहे और जब वे रात करीब साढ़े ग्यारह बजे शिकायत कक्ष में पहुंचे तो वहां पर पहले ही लोगों की भीड़ जमा थीं। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने उनके घरों की बिजली बंद होने की बात कही। इसके बाद इन कर्मचारियों ने नजदीक के ट्रांसफार्मर के पास जाकर फ्यूज डालकर रात को बिजली चालू कर दी। प्रदर्शन के दौरान बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से अतिशीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा, प्रदेश उप महासचिव जगमेल सिंह ठाकुर, जितेंद्र धीमान और हमीरपुर इकाई के प्रधान सुशील कुमार, बड़सर इकाई के प्रधान नंद लाल, देहरा इकाई के प्रधान रमेश चंद सचिव राकेश कुमार, नादौन इकाई के प्रधान विपिन कुमार, सचिव पंकज परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें