फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगमंवीं गांव में विभाग ने काटे 6 पेयजल कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लगमंवीं में काटे छह पेयजल कनेक्शन
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में आईपीएच विभाग ने जल संरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को लगमन्वीं गांव में छह उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन काट दिए हैं। गांव में पेयजल का दुरुपयोग करने वाले इन उपभोक्ताओं पर विभाग ने औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग ने नल से सीधे पाइप लगाकर गाड़ी साफ करने, पशुओं को नहलाने और क्यारियों की सिंचाई करने वाले छह परिवारों के पेयजल कनेक्शन काटे हैं। उपभोक्ताओं को नए सिरे से पानी का कनेक्शन लेने के लिए अब 200 से 500 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। जबकि, आगे से दोबारा ऐसा न करने पर शपथ पत्र भी देना पड़ेेगा। इस संबंध में आईपीएच विभाग भोरंज के एसडीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय पेयजल योजनाओं के सूख जाने के कारण और प्रोजेक्ट से पानी की सप्लाई कम आने के कारण पेयजल की कमी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे पेयजल को व्यर्थ न गवाएं। प्रदीप ने कहा पेयजल का दुरुपयोग करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को लगमन्वीं गांव में औचक निरीक्षण कर छह घरों के पेयजल कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें