फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ियाणा के जंगल में मिला सेवानिवृत्त जेटीओ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू/भोरंज(हमीरपुर)। घर से लापता हुए सेवानिवृत्त जेटीओ का शव वीरवार को उपमंडल भोरंज के गांव बड़ियाणा के जंगल में मिला। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। भोरंज उपमंडल की टिक्करी मिन्हासा पंचायत के खतरवाड़ गांव के 59 वर्षीय देवराज संधू मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से अचानक लापता हो गए थे। सब जगह तलाश करने के बावजूद उनकी कोई सूचना न मिली तो परिजनों ने पुलिस थाना भोरंज में इस बारे शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

देवराज संधू जुलाई 2017 में दूरसंचार विभाग से जेटीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। गुमशुदगी की रिपोर्ट बुधवार को भोरंज थाना में उनके बेटे मनोज कुमार ने लिखवाई थी। देवराज संधू का मोबाइल बंद आ रहा था, लेकिन लोकेशन खरबाड़ व मनोह टावर के बीच आ रही थी। इसी आधार पर खतरवाड़ गांव से कुछ ही दूरी पर बड़ियाणा जंगल के पास परविारजनों व रिश्तेदारों ने उनकी तलाश की। वीरवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे उनका शव बड़ियाणा के जंगल के पास पड़ा हुआ मिला। शव के मिलने की सूचना स्वयं परिवारजनों ने भोरंज पुलिस को दी। पुलिस में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला हमीरपुर अस्पताल भेज दिया है। भोरंज थाना प्रभारी राजीव लखनपाल ने शव के मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें