फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार बड़े औद्योगिक घरानों पर मेहरबान : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विस क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि गरीब व आम आदमी के वोट लेकर सत्ता में आई मोदी सरकार आम आदमी की सुध लेने के बजाय देश के औद्योगिक घरानों पर ही मेहरबान रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कभी भी जनता को दिखाए गए सपनों को हकीकत में बदलने की कोशिश नहीं की और न ही अपने वायदों को पूरा करके आम आदमी को महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी के दुष्चक्र से निजात दिलाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा मोदी सरकार के बड़े औद्योगिक घरानों के प्रति प्रेम के पीछे वजह क्या है, जनता यह जानना चाहती है। राणा ने कहा कि जनता की सुध लेने की बजाय मोदी सरकार ने अपना कार्यकाल सिर्फ कांग्रेस को कोसने में ही व्यतीत किया है। उन्होंने कहा मोदी सरकार की वायदाखिलाफी से समाज का हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को सबक सिखाने का पूरा मन बना चुका है। उन्होंने कहा भाजपा नेताओं का सिर्फ चुनावों में ही गरीब के प्रति प्रेम उमड़ता है और चुनाव बीत जाने के बाद भाजपा के एजेंडे में गरीब हाशिये पर चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें