फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा रंग दे बसंती...पर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय समीरपुर में बुधवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल की मुख्याध्यापक नीलम शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा मुख्यातिथि के समक्ष कुछ एक मांगें भी रखीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया और कहा कि स्कूल के उत्थान के लिए जो भी संभव प्रयास होंगे, वह किए जाएंगे। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने जलवा तेरा जलवा, मेरा रंग दे बसंती चोला, ए वतन तेरे लिए, रंगीला मारो ढोलना, आदि गानों पर खूब धमाल मचाया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर उपनिदेशक निरीक्षण, पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर, उपप्रधान अश्वनी, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, प्रताप सिंह, एसएमसी प्रधान ममता धूमल, हेम राज, अनिल परमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें