नादौन(हमीरपुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध कवि मुनीष तन्हा ने दिल्ली में अंजुमन फरोगे उर्दू द्वारा आयोजित गजल कुंभ में हिस्सा लिया। जिसमें देश व विदेश भर से आए मशहूर शायरों सहित मुरारी बापू भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे। इस अवसर पर मुनीष तन्हा ने अपनी गजल ‘याद करके खुदा मुस्कराए कोई जिंदगी इस तरह से बिताए कोई’ सुनाई तो उपस्थित कवियों और लोगों ने उनकी गजल की दिल खोलकर प्रशंसा की। पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज ऊठा। इस बढ़िया प्रदर्शन के लिए मुनीष तन्हा को बसंत चौधरी फाउंडेशन नेपाल द्वारा सम्मानित किया गया। मुनीष तन्हा नादौन के वार्ड नंबर एक में रहते हैं और वह अपने इस गजल और शायराना क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई कीर्र्ितमान हासिल कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर नादौन वासियों तथा युवाओं ने उन्हें बधाई दी है।