फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति शास्त्र का फॉर्म भरा, रोलनंबर इतिहास का भेज दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की लापरवाही का खामियाजा ब्लॉक बिझड़ी के अंतर्गत रहने वाले एक छात्र को परीक्षा से वंचित रहकर चुकाना पड़ा है। छात्र को चयनित विषय के अलावा दूसरे विषय का ही एडमिट कार्ड भेज दिया गया। जिसको देखकर वह अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। परीक्षा के लिए की गई सारी तैयारियां धरी की धरी ही रह गई। क्योंकि उसे जिस विषय का एडमिट कार्ड प्राप्त हुआ, उसमें उसने पहले से ही पोस्ट ग्रेजुएशन कर रखी है। इसके साथ उसे परीक्षा नियंत्रण शाखा द्वारा जारी की गई इतिहास की अंक तालिका में कुल अंकों का जोड़ भी गलत बताया गया है। जिससे प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

सन्नी कुमार पुत्र वेद प्रकाश ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में प्रथम सेमेस्टर के लिए आवेदन किया था। उसे 28 नवंबर को जो एडमिट कार्ड मिला वह इतिहास विषय का था। जिस पर परीक्षा देने की तिथि 17 नवंबर अंकित थी। सन्नी राजनीति शास्त्र के बजाय इतिहास का एडमिट कार्ड मिलने पर परेशान था। इसी बीच राजनीति शास्त्र का पेपर 30 नवंबर को हो गया लेकिन सन्नी को उसका एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं हुआ। जिसकी वजह से उसके छह माह का समय बर्बाद हो गया। छात्र को जारी की गई चौथे सेमेस्टर की अंक तालिका में भी भारी त्रुटियां हैं। अंक तालिका में छात्र के दसवें, ग्याहरवें व बारहवें पेपर में क्रमश: 38, 47 व 54 अंक हैं, जिनका योग 139 बनता है। लेकिन अंक तालिका में विवि ने योग 149 दर्शाया है। इस लापरवाही का खामियाजा छात्र को अगले छह महीने इंतजार करके चुकाना पड़ेगा।
प्रदेश विवि शिमला के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जीएस नेगी ने बताया गया कि यदि अंक तालिका में त्रुटि है तो उसे दुरुस्त कर दिया जाएगा। छात्र को गलत एडमिट कार्ड भेजने के बारे में कहा कि यदि छात्र समय रहते विवि से संपर्क करता तो उसे फैक्स या मेल के माध्यम से रोल नंबर भेजा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें