फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल एग्जिक्यूटिव एसोसिएशन की हड़ताल 12 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन की हड़ताल 12 से
विज्ञापन

तृतीय वेतन वृद्धि लागू न करने तथा मोबाइल टावर कंपनी बनाने के विरोध में होगी हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। अखिल भारतीय बीएसएनएल एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के परिमंडल सचिव राकेश धीमान ने प्रदेश में नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक नरेश शर्मा को कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नरेश शर्मा के नेतृत्व में बीएसएनएल प्रदेश में और अच्छा काम करेगा।
विज्ञापन

राकेश धीमान ने कहा कि जयपुर में एसोसिएशन की राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन प्रह्लाद राय राष्ट्रीय सचिव तथा शिव कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें पूरे भारतवर्ष से सभी राज्यों के परिमंडल सचिवों तथा परिमंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में विशेष चर्चा तृतीय वेतन वृद्धि लागू न करने तथा मोबाइल टावर कंपनी बनाने के विरोध में की गई। सभी कर्मचारी तथा अधिकारी संगठनों के नेताओं द्वारा एक मंच पर यह निर्णय लिया गया कि तृतीय वेतन वृद्धि लागू न करने तथा मोबाइल टावर कंपनी बनाने के विरोध में 12 और 13 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से हड़ताल को कामयाब बनाने की अपील की है। इस मौके पर परिमंडल वित्त सचिव, राजेंद्र धीमान, जिला अध्यक्ष पवन कुमार, मंडल सचिव राजेंद्र शर्मा, मंडल वित्त सचिव राजकुमार शर्मा, रमेश कुमार ठाकुर तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें