फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबलू में मनाया विश्व मधुमेह नियंत्रण दिवस

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सावित्री के निर्देशानुसार विश्व मधुमेह नियंत्रण दिवस को लेकर लंबलू में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में बेबी प्रथम, अंजना द्वितीय और राज कुमार तृतीय रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पेंद्र वर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रकाश चंद शर्मा, वीसीसी सलोचना देवी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता पवना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि विश्व मधुमेह नियंत्रण दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मधुमेह के रोगी दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। इनकी संख्या बढ़ने का कारण शुगर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन, जंक फूड, व्यायाम की कमी, शरीर का मोटा होना और शराब व तंबाकू का सेवन है। भारत में 63 मिलियन लोग मधुमेह से ग्रस्त हैं। अगर मधुमेह के रोगी इसी तरह बढ़ते गए, तो वर्ष 2030 तक भारत में रोगियों की संख्या 100 मिलियन हो सकती है। मधुमेह से बचाव के लिए अपना वजन सामान्य रखें। पोषक आहार लें और नियमित व्यायाम करें। वहीं, शराब और तंबाकू के सेवन से दूर रहें। इस मौके पर 90 प्रतिभागी और पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें