हमीरपुर। उपमंडल नादौन के एक सरकारी कार्यालय का कर्मचारी दफ्तर में ही सोया हुआ पाया गया। कार्यालय में काम करवाने आए लोगों के जब काम नहीं हुए तो उन्होंने कर्मचारी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा। बता देें कि संबंधित कार्यालय के अधिकारी के कार्यालय में न होने के कारण कर्मचारी भी कार्यालय में ही आराम फरमा रहा था। लोगों ने कर्मचारी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बारे में एसडीएम नादौन डीआर धीमान ने कहा कि संबंधित कर्मचारी के बीमार होने और पीजीआई में उपचार चलने की सूचना है। हो सकता है बीमार होने के कारण वह कार्यालय में सोया हो।