फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा के तहत खुले 25 खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय डाक विभाग के हमीरपुर मंडल की ओर से रविवार को हमीरपुर मुख्य डाकघर के मनोरंजन क्लब में ग्राहक बैठक का आयोजन प्रवर अधीक्षक हमीरपुर मंडल भवानी प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। इसमें करीब 130 ग्राहकों ने भाग लिया। ग्राहकों को डाक विभाग की बचत बैंक योजनाओं, ई बैंकिंग सुविधा, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, अटल पेंशन योजना और अन्य प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

ग्राहकों ने मौके पर ही डाक जीवन बीमा की 55 लाख की 21 पॉलिसियां, ग्रामीण डाक जीवन बीमा की 40 लाख की 19 पॉलिसियां खरीदीं। इसके अतिरिक्त अटल पेंशन योजना के 10 खाते और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के 20 खाते भी खुलवाए। वहीं, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा के महत्व को देखते हुए लोगों ने मौके पर ही बीमा के 25 खाते भी खुलवाए। इस दौरान प्रवर अधीक्षक हमीरपुर मंडल भवानी प्रसाद ने ग्राहकों से आह्वान किया कि वह योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें