फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फीसदी ओवरलोडिंग के आदेश को जल्द किया जाए लागू : मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला हमीरपुर इकाई की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें अध्यक्ष ने कहा कि जनवरी 2016 से 31 जुलाई 2016 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को ग्रेच्युटी जारी हो गई है। चिकित्सा भत्ता भी 29 जून को सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिल चुका है, लेकिन सुरेश कुमार चालक ने सितंबर 2017 को 37 हजार का बिल कार्यालय को सौंपा। सुरेश को अभी तक इस बिल का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

कल्याण मंच ने मांग उठाई कि सुरेश के बिल को जल्द से जल्द अदा किया जाए। इसके साथ कल्याण मंच ने कहा कि सरकार ने 25 फीसदी ओवरलोडिंग के आदेश निगम को दिए हैं, लेकिन अभी तक इसे जारी नहीं किया गया है। इससे निगम का राजस्व घटा है। वहीं, जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन आदेशों को जल्द लागू किया जाए और इसकी अधिसूचना जारी की जाए ताकि आम जनता को परेशानी न हो। बैठक में पेंशन का स्थायी समाधान करने के लिए परिवहन मंत्री से आग्रह किया गया। मंच ने मांग उठाई कि हर माह की पांच तारीख तक पेंशन डाली जाए और बजट में पेंशन के लिए प्रावधान किया जाए। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान भी जल्द करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें