हमीरपुर। विकास खंड हमीरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों को भरने के लिए इच्छुक महिलाओं से सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर बलवीर सिंह बिरला ने कहा कि ग्राम पंचायत सासन के आंगनबाड़ी केंद्र जटेहड़ी-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा। ग्राम पंचायत बजूरी के आंगनबाड़ी केंद्र चमारड़ी-1, पंचायत नेरी के आंगनबाड़ी केंद्र खगल-1 और पंचायत मझोग सुल्तानी के आंगनबाड़ी केंद्र झलेड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका का पद भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 24 जुलाई को सुबह 11 बजे उपमंडल अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।