फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज छात्रों को बसों में न बैठाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। निजी बस ऑपरेटरों द्वारा ओवरलोडिंग से बचने के लिए राजकीय महाविद्यालय अणु, हमीरपुर के छात्रों को बसों में न बैठाए जाने के विरोध में छात्र संगठनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के गेट के पास एनएसयूआई हमीरपुर इकाई ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं व छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने एनएसयूआई कॉलेज प्रभारी टोनी ठाकुर की अगुवाई में उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा को समस्या समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

टोनी ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बस अड्डे से कॉलेज के लिए केवल मात्र एक मुद्रिका बस की सुविधा प्रदान की गई है। जो चार हजार छात्रों के लिए पर्याप्त नहीं है। निगम की महज एक मुद्रिका बस कॉलेज तक जाने से छात्र समय पर कॉलेज पहुंचने से वंचित रह रहे हैं। जिससे उनकी पढ़ाई और समय दोनों का नुकसान हो रहा है। निजी बस ऑपरेटर सुजानपुर या अवाहदेवी जाने वाली बसों में अणु की सवारियों को नहीं बैठा रहे हैं। इस कारण छात्रों को कॉलेज जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। टोनी ने कहा कि सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी से ओवरलोडिंग के नए नियम थोप दिए। इससे परेशानी हो रही है। एनएसयूआई ने मांग की है कि निगम के पास खड़ी सभी बसों को चलाया जाए। वहीं जिला प्रशासन के समक्ष छात्रों की पढ़ाई के हित में अतिरिक्त बस सुविधा प्रदान करने की मांग रखी। इस मौके पर अभिरक्षित शर्मा, निखिल कुमार, आशु ठाकुर, सचिन शर्मा, दीपक शर्मा, अभिषेक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें