भोटा(हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा से दो किलोमीटर दूर कुनाह खड्ड पर बने पुल के पास सोमवार को मुख्य पेयजल पाइप से लीकेज होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा। इस मुख्य पेयजल पाइप से 5 से 6 पंचायतों को पानी की सप्लाई पहुंचती है। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी पीने के लिए नहीं मिल रहा। वहीं कुछ जगहों पर पेयजल पाइपों से पानी व्यर्थ बह रहा है। सोमवार को सुबह से पेयजल पाइप से लीकेज हो रही है, लेकिन विभाग इसकी कोई सुध नहीं ले पाया। पानी के व्यर्थ बहने से पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हुई। इस संबंध में आईपीएच विभाग भोटा के सहायक अभियंता शशिकांत ने कहा कि पाइप को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी ज्यादा होने के चलते पेयजल पाइप फट जाती है।