फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब धर्मशाला भेजी जा रही चैरी टमाटर की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के मझोग कस्बे में किसान की ओर से उगाया गया चेरी टमाटर अब धर्मशाला में बिक रहा है। हमीरपुर में इस टमाटर को ज्यादा खरीदार नहीं मिल पाए हैं। लोग छोटा टमाटर समझकर इसे नहीं खरीद रहे हैं। मझोग कस्बे में पहली बार जायका के सहयोग से किसान ने चेरी टमाटर उगाया है। हमीरपुर में चेरी टमाटर की ज्यादा बिक्री न होने से अब किसान ने इसे धर्मशाला भेजना शुरू किया है। पोषक तत्वों से भरपूर चेरी टमाटर को खरीदने में हमीरपुर के लोग पीछे हट रहे हैं। वहीं, दुकानदार भी इसे लेने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

धर्मशाला में 120 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से चेरी टमाटर बेचा जा रहा है। धर्मशाला में काफी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। विदेशी पर्यटक चेरी टमाटर को पसंद करते हैं। इसके चलते धर्मशाला में इस टमाटर की काफी खरीदारी हो रही है। इससे किसान खुश है। चेरी टमाटर वजन को घटाने में काफी मददगार होता है। इसमें काफी पोषक तत्व विटामिन सी, पोटाशियम आदि होते हैं। मझोग में कृषि विभाग की देखरेख में चेरी टमाटर लगाया गया था। किसान विनोद ने कहा कि अभी तक करीब 60 किलोग्राम चेरी टमाटर बेच चुके हैं। वह धर्मशाला में बस के माध्यम से चेरी टमाटर भेज रहे हैं। उधर, कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक युद्धवीर सिंह पठानिया ने कहा कि चेरी टमाटर में काफी पोषक तत्व होते हैं। मझोग में किसान की ओर से चेरी टमाटर उगाया है। इसकी अच्छी पैदावार हुई है। उपनिदेशक ने कहा कि जिले के अन्य किसानों को इस बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें