फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों के लिए ड्रैस कोड लागू करने का प्रस्ताव सराहनीय : मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल शिक्षक मंच ने शिक्षा निदेशक की ओर से अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। मंच के प्रदेश संयोजक संजय मोगू, अश्वनी भट्ट, तपिश थापा, विजय शमशेर भंडारी और सुनील राजपूत ने कहा कि प्रदेश में कई स्थानों पर इस प्रकार के प्रयास स्थानीय स्तर पर किए भी गए है। जिनकी तारीफ स्वयं शिक्षा मंत्री ने भी की है। लेकिन, प्रदेश स्तर पर ऐसा कोई भी प्रयास पूर्व में विभाग और सरकार की ओर से नहीं किया गया है। शिक्षण व्यवसाय न होकर राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण का कार्य है।
विज्ञापन

शिक्षक समाज का आदर्श होता है। किसी भी अनुशासन को दूसरे पर लागू करने से पहले उसे स्वयं पर लागू करना चाहिए। अध्यापकों को समाज और विद्यार्थियों के लिए आदर्श स्थापित करने चाहिए। जब अध्यापक स्वयं समयानुसार और ड्रेस में आएंगे तो इससे विद्यार्थियों के लिए स्वयं ही प्रेरणा मिलेगी। ड्रेस कोड से शिक्षण कार्य में शामिल शिक्षकों को अपने व्यवसाय में उसी प्रकार गौरव का भाव भी जागृत होगा, जिस प्रकार से सेना और पुलिस के लोगों को होता है। मंच ने विद्यालयों में हो रही यौन शोषण की घटनाओं को शिक्षक समाज के लिए निंदनीय करार दिया। उन्होंने विभाग से मांग की है कि ऐसे सभी तत्वों पर त्वरित और कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश शिक्षा विभाग को चाहिए कि वह शिक्षाविदों से मिलकर अध्यापकों के लिए वस्त्रों के मानकीकरण को लेकर प्रस्ताव तैयार करे और इसे लागू भी करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें