फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपप्रधान ने निगला जहर, टांडा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड बमसन की एक पंचायत के उपप्रधान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। टांडा में उसका उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने भी सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार शाम को पंचायत उपप्रधान ने अपने घर पर ही जहर निगल लिया। इस बारे में उसके भतीजे ने बाकी परिजनों को बताया। जब परिजनों ने देखा तो वह अपने कमरे में बेसुध पड़ा था। इसके बाद उसे अस्पताल ले आए। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि मेडिकल कॉलेज टांडा में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें