फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन बने बिजली मजदूर एकता यूनियन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश बिजली बोर्ड मजदूर एकता यूनियन का सातवां राज्यस्तरीय सम्मेलन हमीरपुर में रविवार को सीटू के महासचिव प्रेम गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें प्रदेशभर से आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रदेश बिजली बोर्ड यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मेलन का शुभारंभ सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने 29 जुलाई को किया था। इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश बिजली मजदूर एकता यूनियन की नई 31 सदस्यीय राज्यस्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से पवन कुमार शर्मा को प्रधान, यशपाल को महासचिव और पंकज शर्मा को वित्त सचिव चुना गया। जबकि, रिशु भारत, दिनेश कुमार, अश्वनी कुमार और विपन कुमार को उपप्रधान, सोनू कुमार, लोकेंद्र कुमार, डोगरू राम और रोहित कुमार को संयुक्त सचिव चुना गया। इसके अलावा 20 सदस्य भी चुने गए।
विज्ञापन

प्रधान पवन ने कहा कि अगर बिजली बोर्ड में लगे किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को निकाला जाता है तो यूनियन कुमार हाउस तक घेराव से भी गुरेज नहीं करेगी। इस दौरान महासचिव यशपाल ने कहा कि सरकार को आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनानी चाहिए। प्रदेशभर में इस वर्ग के कर्मचारियों का शोषण न हो, आउटसोर्स कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन दिया जाए। इसके अलावा मेडिकल सुविधा, ईपीएफ, ईएसआई का जल्द समाधान किया जाए। कुलदीप खरवाड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार को ऐसी कंपनियां ब्लैक लिस्ट कर देनी चाहिए जो कर्मचारियों के ईपीएफ पैसे पर कुंडली मार रही हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों को मात्र 4399 रुपये प्रदान किए जा रहे है जबकि, प्रदेश सरकार ने नया वेेतनमान 6750 रुपये देने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें