फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजरफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े वृद्ध को मारी टक्कर, टांग टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत झनियारी गांव के पास सड़क किनारे बस लेने खड़े एक बुजुर्ग को तेजरफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की टांग टूट गई। लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, सदर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरदास शर्मा (70) निवासी गांव धंगोटा रविवार दोपहर करीब तीन बजे झनियारी गांव में अपने घर जाने के लिए सड़क किनारे बस लेने खड़ा था। इस दौरान सड़क पर एक तेजरफ्तार बाइक आई और उसे टक्कर मार दी। टक्कर से बुजुर्ग मौके पर ही गिर गया और उसकी टांग टूट गई। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। उधर, एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल का मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें