फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरीण पंचायत में शराब ठेका न खोलने पर अड़ी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। कस्बे के साथ लगते ज्वालामुखी क्षेत्र की दरीण पंचायत में खुल रहे शराब के ठेके के विरोध में क्षेत्र के तीन महिला मंडलों सहित साथ लगते गांवों की अन्य महिलाओं ने ठेके के सामने धरना दिया है। महिलाएं इस ठेके को बंद करने की मांग पर अड़ गई हैं। महिलाओं ने ठेके के विरोध में प्रशासन के खिलाफ भी जम कर नारेबाजी की। दरीण पंचायत प्रधान सरोज कुमारी, महिला मंडल प्रधान राजपूतां बरोटा से मीरा देवी, जमूली से पुष्पा देवी और बरोटा जागीर से मुकेश कुमारी आदि ने कहा कि पंचायत में जमूली चौक पर यह ठेका खोला गया है। इस चौक पर दिन रात लोगों की आवाजाही होती है। इसी स्थल पर स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे बस लेते हैं।
विज्ञापन

वहीं, आसपास के खेतों में लोग काम करते हैं। महिलाओं ने कहा कि यहां लगे हैंडपंप से विशेष तौर पर महिलाएं अकसर पानी भरने आती हैं। ऐसी परिस्थितियों में यहां का शांत वातावरण खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस स्थल पर ठेका खुलने नहीं दिया जाएगा। वहीं, प्रधान सरोज कुमारी ने कहा कि उन्होंने पंचायत की ओर से यहां ठेका खोलने का किसी भी प्रकार का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यहां पर नियमों की अवहेलना करके ठेका खोलने का प्रयास किया जा रहा है जोकि, सरासर गलत है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र इस ठेके को बंद किया जाए। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन की ओर से यह ठेका बंद नहीं किया जाता उनका धरना दिन रात जारी रहेगा। इस संबंध में एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें