फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश का संपूर्ण इतिहास लिखा जाएगा : डा. ओम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ठाकुर जगदेव चंद स्मृति शोध संस्थान नेरी में दो दिवसीय चिंतन वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश एवं बाहर से लगभग 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस चिंतन वर्ग के उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने संस्थान की दशा और दिशा पर अपने विचार प्रस्तुत किए। आगामी योजनाओं के संदर्भ में उन्होंने बताया कि शोध संस्थान का वैचारिक मंडल और लेखक मंडल मिलकर हिमाचल प्रदेश का संपूर्ण इतिहास लिखने का प्रयास करेगा। इस संदर्भ में समस्त लेखक समूह का उन्होंने मार्गदर्शन किया। इतिहास के जितने भी सांस्कृतिक, राजनीतिक, भौगोलिक, सामाजिक आदि पक्ष हैं, उन सभी पर यथार्थ तथ्यों के साथ अनुसंधान करके इस कार्य को संपन्न किया जाएगा। कार्यक्रम में शोध संस्थान के निदेशक चेतराम गर्ग ने कहा कि शोध संस्थान तीन वर्गों में विभाजित है। इसमें प्रथम है प्रशासनिक। इसका निर्देशन निदेशक मंडल करता है। दूसरा वैचारिक मंडल जो अनुसंधान का कार्य करता है और तीसरा संगठनात्मक मंडल जो समाज को संस्थान की ओर से किए गए शोध के संदर्भ में परिचय करवाता है। इन तीनों धाराओं को मिलाकर यह संस्थान समाज को भारत के गौरवमयी इतिहास से परिचित कराने का कार्य कर रहा है। इस चिंतन वर्ग में संस्थान के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, सहयोगी और अनेक महाविद्यालयों के विभिन्न विषयों के प्राध्यापक और शोधकर्ता उपस्थित हुए। इस मौके पर डॉ. सूरत ठाकुर, डॉ. कृष्ण मोहन पांडेय, डॉ. भाग चंद चौहान, डॉ. अंकुश भारद्वाज, डॉ. शिव भारद्वाज, प्यार चंद परमार, भूमि दत्त शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. बीआर ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें