हमीरपुर। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को जेबीटी और शास्त्री टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) की परीक्षा आयोजित की गई। हमीरपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में जेबीटी टेट की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की गई। इसके लिए 419 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। परीक्षा में 24 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि, शाम के समय दो बजे से साढ़े चार बजे तक शास्त्री टेट की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 127 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर ने कहा कि सुबह के सत्र में जेबीटी टेट और शाम के सत्र में शास्त्री टेट की परीक्षा आयोजित की गई। दोनों परीक्षा केंद्रों में 27 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।