हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत झनियारी के खैड़ा गांव में एक रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ गया। मलकीयत भूमि में लगी आग ने मकान की ऊपरी मंजिला को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद देखते ही देखते ऊपरी मंजिल के दो कमरे आग की भेंट चढ़ गए। इनके भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में पीड़ित परिवार को दो लाख का नुकसान हुआ है। श्रेष्ठा देवी गांव खैड़ा डाकघर झनियारी तहसील और जिला हमीरपुर की मलकीयती भूमि में कूड़ा कर्कट को जलाने के लिए आग लगाई गई थी। देखते ही देखते आग फैल गई। आग श्रेष्ठा देवी के मकान तक पहुंच गई। आग की लपटों ने मकान की ऊपरी मंजिला को अपनी चपेट में ले लिया। ऊपरी मंजिल में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया है। समय पर हुई कार्रवाई से करीब दस लाख की संपत्ति सुरक्षित बचा ली गई। स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अग्निकांड में दो लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि, समय पर हुई कार्रवाई के बाद करीब दस लाख की संपत्ति सुरक्षित बचा ली गई।