रंगस(हमीरपुर)। त्रिशा कॉलेज ऑफ एजूकेशन जोलसप्पड़ में शनिवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बीएड दूसरे सेमेस्टर की छात्राओं ने तीसरे सेमेस्टर की छात्राओं के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर निहारिका को मिस फेयरवेल जबकि, अनुपमा को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। प्रधानाचार्य डॉ. जयश्री सामंतराय ने आयोजन के लिए बीएड के प्रशिक्षु अध्यापकों को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।