फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। बस स्टैंड भोटा पर एक दुकानदार को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बिट्टू कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी किरवीं, तहसील और जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शनिवार को बिट्टू कुमार को सांप ने डस लिया। वह कई सालों से भोटा बस स्टैंड के समीप एक दुकान करता था। सांप के डसने के बाद स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए भोटा पीएचसी में ले गए। लेकिन, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें