हमीरपुर। ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को गांधी चौक हमीरपुर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर शिविर में बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। उपायुक्त और एसपी ने ‘अमर उजाला’ के इस प्रयास की सराहना की और रक्तदाताओं का हौसला भी बढ़ाया। शिविर में समाजसेवी संस्था प्रयास की इकाई दीनहित मंडल लंबलू के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर की अगुवाई में रक्तदाताओं को फल और जूस वितरित किया।
रक्तदान शिविर में राजकुमार, राकेश कुमार, सतपाल शर्मा, पवन कुमार धीमान, विपन, सुरेश कुमार, रविंद्र कौंडल, कवि राज, विशाल, जितेंद्र चड्ढा, पंकज भारतीय, अनूप कुमार, आशीष कुमार, पवन बन्याल, विजय कुमार, नील कमल, नरेश ठाकुर, अजय कुमार, निशांत गौतम, अर्जुन शर्मा, जसवीर कुमार, संजीव पठानिया, अरविंद्र सिंह, अनूप गुलेरिया, मन्नत पटियाल, बंटी कुमार, सोनी कुमार, सौरव, तरसेम सिंह कौंडल, विकास कुमार, ओंकार राणा, संजीव गौतम, दीपिका रानी, पंकज मेहता, संजीव वर्मा, सुरभि ठाकुर, नीरज शर्मा, संजय कुमार, संदीप कुमार, मनोज कुमार, तारीक शर्मा, अरविंद कुमार, मिंटू और प्रवीण कुमार ने रक्तदान किया। इनमें से एपीएस संस्थान के प्रबंधक सतपाल शर्मा ने 88वीं बार, प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज भारतीय ने 53वीं बार और संजय कुमार ने 28वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों, राहगीरों, युवाओं सहित अन्य लोगों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, हिमुडा के निदेशक विजय पाल सोहारू, ब्लड बैंक हमीरपुर के प्रभारी डॉ. राकेश, स्टाफ नर्स कमलेश कंवर, अटेंडेंट नसीब सिंह, राजेंद्र कुमार और वैन चालक अशोक कुमार मौजूद रहे।