हमीरपुर। समुराई कराते शितो रियू एसोसिएशन की ओर से सुजानपुर कराटे ट्रेंनिग स्कूल में ग्रेडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अव्वल रहे खिलाड़ियों को येलो बेल्ट और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों में सिमरन, आरवी जैन, सारिनी, केशव धीर, पियूष, अंकुर कुमार और जतिन कुमार शामिल हैं। प्रशिक्षक मदन कुमार ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाना और इस खेल में आगे बढ़ कर नाम कमाना है। सतीश राणा की ओर से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सह प्रशिक्षक विशाल चौहान भी इस मौके पर मौजूद रहे। मदन ने कहा कि लड़के और लड़कियां ट्रेनिंग लें और शरीर को फिट रखने के साथ-साथ अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं। सभी खेलों में एक कराटे ही ऐसी खेल है जो प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद भी खिलाड़ी को मान सम्मान दिलाती है, यदि खिलाड़ी अनुशासन में रहें।