हमीरपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने प्रदेश में बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। पार्टी की राज्य कमेटी ने मांग की है कि बच्चियों के साथ होने वाले दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और छह माह के भीतर दोषियों को सजा सुनाई जाए। राज्य सचिव मंडल सदस्य सीपीआईएम हिमाचल प्रदेश कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि दुष्कर्म में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। आरोप लगाया कि हमीरपुर में दुष्कर्म के दोषियों को पुलिस की ओर से बचाने का प्रयास किया गया। आरोपी को जनता के दबाव में गिरफ्तार करना पड़ा। बड़सर में प्रधानाचार्य की ओर से छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने और हमीरपुर में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।