फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सवा लाख स्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की कुल्हेड़ा पंचायत के बल्ह गांव में शुक्रवार देर रात एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लगने पर दो कमरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। इससे पीड़ित परिवार को सवा लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सुनील कुमार पुत्र इंद्र सिंह गांव बल्ह के मकान में शुक्रवार देर शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं। शार्ट सर्किट से घर में रखे फर्नीचर में आग लग गई। देखते ही देखते कमरों में रखे बेड, पेटी, सिलाई मशीन, अलमारी आदि में भी आग लग गई।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने जब सुनील कुमार के घर से धुआं निकलते देखा तो शोर मचाकर गांववासियों को एकत्रित किया। लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया लेकिन, तब तक दो कमरों का सामान जल चुका था। शनिवार को कुल्हेड़ा पंचायत प्रधान इंद्रजीत सिंह और हलका पटवारी विपन कुमार ने मौके का मुआयना कर नुकसान का आकलन किया। इसमें पीड़ित परिवार को करीब 1.25 लाख का नुकसान हुआ है। हलका पटवारी ने कहा कि इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा रही है। प्रधान ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें