फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोट पंचायत में दसवीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत करोट के गांव बढ़ेही में एक दसवीं कक्षा के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग कुछ दिनों से मानसिक परेशान चल रहा था। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

छात्र वीरवार सुबह अपने घर पर ही था। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी मां ने कमरे में जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसका बेटा पंखे के साथ लटका हुआ था। उसने शोर मचाया और परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से नाबालिग को सुजानपुर अस्पताल ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के पिता भारतीय सेना में हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। एक छोटा भाई भी है। एसएचओ सुजानपुर सुभाष शास्त्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। नाबालिग के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें