फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर चार ट्रैक्टर जब्त, 20 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पुंग खड्ड में अवैध खनन करने पर पुलिस ने चार ट्रैक्टरों को जब्त कर चालकों से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। जुर्माना वसूल करने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टरों को छोड़ दिया। ट्रैक्टर चालकों को अवैध खनन न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

वहीं, सुजानपुर पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 चालान किए हैं। पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, प्रेशर हॉर्न, प्रतिबंधित लाइटें आदि सहित अन्य यातायात नियमों की अवहेलना पर वाहन चालकों के चालान काटे हैं। एसएचओ सुजानपुर सुभाष शास्त्री ने कहा कि अवैध खनन करने पर चार ट्रैक्टरों के चालान कर 20 हजार वसूले हैं। वहीं, यातायात नियमों की अवहेलना पर 30 चालान किए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें