फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में रातभर गुल रही बिजली, लोग गर्मी से रहे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। कस्बे में बुधवार रात को अचानक बिजली गुल हो जाने से लोगों को रात भर भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। बीते कुछ दिनों से दिन में भी घंटों तक अचानक बिजली गुल रहने से इस गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय व्यापारियों तथा दुकानदारों के लिए तो यह बिजली का अघोषित कट आर्थिक मंदी का कारण बन रहा है। शहर के व्यापारियों और दुकानदारों ने इस बिजली कट के प्रति गहरा रोष जताते हुए बोर्ड के कार्यालय के आगे उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

व्यापारियों में लाटा भाटिया, प्रकाश चंद, कुुलदीप सिंह, पंकज, सुरेश, मनोज कुमार, राहुल कुमार, विपन, सुभाष, मोनिका, संजय, अजय सेठी, ज्योति प्रकाश, संजीव जोशी, राजीव जोशी सहित अन्य लोगों का कहना है कि बिजली गुल रहने से नादौन के लोग इस तपती गर्मी के मौसम में बेहाल हैं। बिजली बंद रहने से पंखे और एसी ठप हो जाते हैं और भीषण गर्मी में कोई भी ग्राहक उनके संस्थानों में खरीदारी के लिए नहीं आता है। ऐसे में दुकानदार आर्थिक मंदी का शिकार हैं। इनका कहना है कि बुधवार रात्रि भी शहर में बिजली आपूर्ति ठप होकर रह गई। बोर्ड को चेतावनी दी है कि वह अपनी कार्यप्रणाली को सुधारें अन्यथा उनके कार्यालय के आगे नादौन के व्यापारी व स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं, एसडीओ अशोक कुमार का कहना है कि शहर में बिजली आपूर्ति ठप रहने के बारे में पता नहीं है। समस्या का पता लगाकर इसका हल करने के आदेश कर्मचारियों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें