फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने नशा निवारण केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पीएचसी भोटा के परिसर में बने नशा निवारण केंद्र भवन का मंगलवार को सीएमओ अर्चना सोनी ने निरीक्षण किया। यह भवन 40 वर्ष पूर्व एमपीडब्लयू प्रशिक्षण के लिए खुला था। पिछले 30 वर्षों से यह भवन खाली पड़ा हुआ है। इससे पहले डीसी हमीरपुर रिचा वर्मा ने नशा निवारण सेंटर खोलने को लेकर इस भवन का निरीक्षण किया था। सीएमओ अर्चना सोनी का कहना है कि इस भवन की रिपेयर के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, भोटा पीएचसी की चिकित्सक इंदु पठानिया और रेडियोलॉजी विभाग से राजकुमार शर्मा और स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें