हमीरपुर। जिलाभर में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूलों में पौधरोपण के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं और जागरूकता रैलियां निकाली गईं। रैलियों के माध्यम से बच्चों ने लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ भी दिलाई गई। नगर परिषद सुजानपुर की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम सुजानपुर शिवदेव सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण के बारे में विस्तार से बताया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बगवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण, पेंटिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में दीक्षा और मीना प्रथम रही। इसके साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा, कक्कड़, सराहकड़, रैल, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बाहल ठाकरू, झिरालड़ी, ककड़ीयार, कन्या स्कूल हमीरपुर, भोटा, सठवीं, बिझड़ी, चौकी जंवाला, लोहाखर, ऊहल, झगड़ियाणी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी, करोट में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसके अलावा डीएवी भड़ोली, परमार्थ सीबीएसई स्कूल ककड़ीयार, डीएवी ब्रांच हमीरपुर, त्रिशा पब्लिक स्कूल, त्रिशा कॉलेज ऑफ एजूकेशन, डीडीएम साईं कॉलेज कल्लर, हमीरपुर पब्लिक स्कूल, ब्राइट सन स्कूल बड़सर, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, नालंदा बीएड कॉलेज हमीरपुर, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर और विकासनगर, भारती पब्लिक स्कूल जंगलबैरी सुजानपुर और संत पब्लिक स्कूल हड़ेटा में भी विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया।